बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ने शनिवार 21 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के प्रचार अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए, साथ ही प्रेस कांफ्रेंस में बसपा सुप्रीमो ने अपने विरोधी दलों पर भी हमला बोला।

यूपी के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा:

  • बसा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
  • प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में उन्होंने कहा कि, वे सूबे के राजनीतिक घटनाक्रमों पर बात करेंगी।
  • कांफ्रेंस की शुरुआत से ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा और भाजपा को निशाने पर रखा।
  • उन्होंने कहा कि, सपा और भाजपा दलितों और गरीबों के विरोधी हैं।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, केंद्र और राज्य सरकारें किसान विरोधी काम कर रही हैं।

भाजपा ने मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया है:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, भाजपा ने अभी तक अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में समाजवादी पार्टी के 5 साल और केंद्र के ढाई साल से लोग पूरी तरह परेशान हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, केंद्र की नीतियों से जनता परेशान है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, मोदी राज में दलित और पिछड़ गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें