बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के तहत अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार 2 फरवरी को बुलंदशहर और हाथरस के दौरे पर थीं। चुनाव प्रचार अभियान के तहत बसपा सुप्रीमो ने पहले हाथरस में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस पर हमला:

  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती बुलंदशहर के बाद हाथरस में रैली के संबोधन के लिए पहुंची थीं।
  • जहाँ उन्होंने समाजवादी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
  • कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र की सत्ता से बाहर हुई थी।

सपा में कानून का राज नहीं:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे समाजवादी पार्टी को घेरते हुए हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, सपा में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सपा सरकार गुंडों और माफियाओं की सरकार है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की सपा सरकार में अपराधी मौजूद हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सपा सरकार में अब तक 500 से ज्यादा दंगे हो चुके हैं।

भाजपा का सीएम चेहरा घोषित नहीं:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, भाजपा ने अभी तक अपना सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें