उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती एक दिन में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रही हैं। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को मुरादाबाद और लखीमपुर के दौरे पर थीं। जहाँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभाओं को संबोधित किया।
लखीमपुर खीरी में बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन के मुख्य अंश:
- समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी की योजनाओं के नाम बदले।
- सपा का कार्यकाल निराशाजनक रहा है।
- हम आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्षधर हैं।
- अखिलेश यादव की सरकार में अधूरे काम हुए हैं।
नोटबंदी पर हमला:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे नोटबंदी पर हमला किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी का फैसला लिया।
- भाजपा ने ललित मोदी और विजय माल्या जैसे लोगों को फायदा पहुँचाया है।
- देश में नोटबंदी के बाद कितना काला धन इकठ्ठा हुआ।
- नोटबंदी के बाद कितने लोगों को सजा दी गयी, सरकार जानकारी दे।
- इसकी मार से गरीब, मजदूर, किसान और अन्य मेहनतकश लोग अभी उबर नहीं पाए हैं।
- लाखों लोग नोटबंदी के कारण बेरोजगार हो गये हैं।
- 100 दिनों के अन्दर काले धन की वापसी के बाद 15-15 लाख रुपये दिए जाने की बात कही थी।
- भाजपा ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है।