उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में पार्टी की रैली को संबोधित किया, यह रैली पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित की गयी थी।

कांशीराम के योगदान को किया याद:

  • राजधानी लखनऊ में अपने शक्ति प्रदर्शन के चलते बसपा सुप्रीमो ने रविवार को रैली आयोजित की थी।
  • जिसका संबोधन बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया।

रैली से मायावती के संबोधन LIVE:

मायावती की रैली की भेंट चढ़े 3 लोग:

  • उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया था।
  • जिसमें पूरे प्रदेश से बसपा के कार्यकर्ता और लोग जमा हुए थे।
  • बसपा सुप्रीमो की रैली में 3 लोगों की मौत भी हो गयी।
  • रैली में मची भगदड़ के चलते 2 महिलाओं की मौत रैलीस्थल पर अन्य एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

मायावती ने विरोधियों को लिया निशाने पर:

  • बसपा सुप्रीमो ने अपने संबोधन में विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला।
  • इसके साथ ही मायावती ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, काले धन जैसे मुद्दों पर विरोधियों को घेरा।
  • बसपा सुप्रीमो ने सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश में मचे बवाल पर भी हमला किया।
  • वहीँ उन्होंने आगामी चुनाव में बसपा की सरकार बनने का भी दावा किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें