उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
हर नागरिक भ्रष्टाचार से परेशान:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, देश का हर नागरिक भ्रष्टाचार से परेशान है।
- मायावती ने आगे कहा कि, जनता कानून का राज चाहती है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, जनता को जिसकी लाठी उसकी भैंस का राज नहीं चाहती है।
यूपी के लोग जंगलराज नहीं चाहते हैं:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि, यूपी की जनता जंगलराज नहीं चाहती है।
- वहीँ इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता का ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया।
- उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार जनता का ध्यान यूपी के मुद्दों से हटा रही है।
- मायावती ने इस दौरान पीएम मोदी समेत भाजपा पर हमला किया।
- साथ ही यह भी कहा कि, केंद्र सरकार की मंशा साफ़ नहीं है।
काले धन पर भाजपा ने देर की:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा ने काले धन के मुद्दे पर देर कर दी है।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा ने ढाई साल बाद काले धन पर कदम उठाया।
- मायावती ने ये भी कहा कि, भाजपा ने यूपी समेत देश में वादे पूरे नहीं किये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार