उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी कांशीराम की पुण्यतिथि पर रविवार को राजधानी लखनऊ में अपना अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहीं हैं।
प्रत्येक विधानसभा से 5 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल:
- बसपा सुप्रीमो की रविवार को होने वाली रैली में बसपा अपना अभी तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी।
- रैली में भीड़ जुटाने के लिए बसपा ने प्रत्येक विधानसभा से करीब 5 हजार कार्यकर्ता बुलाये हैं।
- जिसके लिए बसपा ने 19 ट्रेनों और करीब 210 बसें बुक करायीं थीं।
- वहीँ राजधानी में पार्टी द्वारा रैली की जानकारी के लिए जगह-जगह होर्डिंग्स लगायी गयी हैं।
ट्रेनों से पहुंचे कार्यकर्ता रैली स्थल के लिए रवाना:
- बसपा के शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं को ट्रेनों की बुकिंग कर बुलाया है।
- कार्यकर्ता ट्रेनों से राजधानी लखनऊ पहुँचने लगे हैं, जहाँ से उन्हें रैली स्थल पहुँचाया जा रहा है।
दलित और पिछड़े वोट को साधने की कोशिश:
- बसपा सुप्रीमो मायावती रैली के माध्यम से प्रदेश के आगामी चुनाव के तहत सूबे की जनता में दलित और पिछड़े वोटर्स को साधेंगी।
- गौरतलब है कि, बुंदेलखंड से 2 ट्रेनों के माध्यम से करीब 40 हजार कार्यकर्ता राजधानी लाये गए हैं।
- कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सतीश चन्द्र मिश्र और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया था।