बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रतिदिन 2 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर रही हैं। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावी बुधवार को बदायूं और शाहजहांपुर के दौरे पर थीं। जहाँ उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया।
शाहजहांपुर में बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन के मुख्य अंश:
- कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
- सपा सरकार में सरेआम गुंडागर्दी होती है।
- सपा सरकार में सारे विकास कार्य आधे अधूरे ही किये जाते रहे हैं।
- वर्तमान सपा सरकार का पूरा कार्यकाल निराशाजनक रहा है।
- अगर आप अपना वोट सपा सरकार को देते हैं तो,
- उन्होंने इसी में आगे जोड़ा कि, वो आपका वोट बेकार ही नहीं बल्कि बीजेपी को भी फायदा पहुंचाएगा।
भाजपा ने झूठे वादे किये:
- बीजेपी ने जनता से लोकसभा चुनाव में झूठे वादे किये।
- भाजपा ने अपने लोकसभा चुनाव के समय किये गए वादे का एक चौथाई वादा भी पूरा नही किया है।
- पूरे देश में ये चर्चा है कि पीएम मोदी ने नोट बंदी के 10 महीने पहले ही बीजेपी का सारा पैसा बैंक में जमा करवा दिया।
- पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में पूंजीपतियों और धन्नासेठों को मालामाल बना दिया है।
- बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी की मदद से आरक्षण को अभी तक प्रभावहीन बनाये रखा है।
- भाजपा अगर सत्ता में आती है तो आपके आरक्षण को पूरी तरह से प्रभावहीन बना देगी।
- केन्द्र की भाजपा सरकार देश के अल्पसंखयकों के साथ सौतेला रवैया अपना रही है।