बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ने शनिवार 21 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के प्रचार अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए, साथ ही प्रेस कांफ्रेंस में बसपा सुप्रीमो ने अपने विरोधी दलों पर भी हमला बोला।
नाकामियों को छिपा रही है सपा:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में आगे एक बार फिर से समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास का रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सपा ने शिवपाल को बलि चढ़ाया है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, मुलायम सिंह ने अपने भाई को बलि का बकरा बनाया है।
- यह बात बसपा सुप्रीमो ने समाजवादी कलह के आधार पर कही थी।
कब्जे को लेकर सपा पहले नंबर पर:
- मायावती ने आगे कहा कि, सपाई यूपी में कब्जे को लेकर अपने चरम पर रहे।
- उन्होंने आगे कहा कि, यूपी की जनता से अपील है कि, बसपा की सरकार बनाये।
- बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, 2012 से अब तक यूपी में 600 से ज्यादा दंगे हुए हैं।
- उन्होंने ये भी कहा कि, सपा सरकार में आतंक का माहौल रहा है।
- साथ ही उन्होंने भाजपा-सपा को एक भी बताया।