बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव आयोग के फरवरी में चुनाव कराने के लिए फैसले का स्वागत किया है। मायावती ने कहा कि प्रदेश में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कई चरणों में कराना बेहद जरूरी था। उन्होंने चुनाव आयोग के सात चरणों में चुनाव कराने के फैसले की प्रशंसा की है।

बसपा तीन राज्यों में लड़ेगी चुनाव :

  • बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के लिए मतदान कार्यक्रम घोषित करने का स्वागत किया है।
  • मायावती ने कहा, बसपा यूपी सहित उत्तराखंड व पंजाब में भी चुनाव लड़ेंगी।
  • यहां बसपा अपने बलबते तीनों राज्यों में चुनाव लड़ेगी।
  • पार्टी यूपी समेत किसी भी राज्य में गठबंधन या समझौता नहीं करेगी।
  • उन्होंने कहा कि यूपी में स्वतन्त्र, निपष्क्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव के लिए कई चरणों में चुनाव होना जरूरी था।
  • आयोग के सात चरणों में फैसला कराने का फैसला बिल्कुल सही है।
  • मायावती ने कहा, यूपी में गरीब, कमजोर व उपेक्षित वर्ग निर्भीक होकर अपने माताधिकार का इस्तेमाल करें,
  • इसके लिए उचित व्यवस्था करना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती होगी।
  • उन्होंने कहा केंद्रीय सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस कड़ी नज़र रखने की जिम्मेदारी निश्चित की जाए।

सपा चुनाव में सरकारी मशीनरी का कर सकती है दुरूपयोग :

  • मायावती ने आरोप लगाया, सपा सरकार में हर प्रकार का अपराध चरम पर पहुंच गया है।
  • अराजकता और जंगलराज का दौर काफी बढ़ चुका है।
  • उन्होंने कहा, सपा सरकार पुलिस व प्रशासन का राजनीतिक स्वार्थ के लिए भरपूर इस्तेमाल कर रही है।
  • चुनाव में इसी के बल पर सपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी कर सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें