उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार 11 जुलाई से 17वीं विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन किया था, जिसके तहत यूपी विधानसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। जिसके तहत विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित सदन में पहुंचे और कार्यवाही शुरू हुई। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में पहुंचे। गौरतलब है कि, योगी सरकार मानसून सत्र के पहले दिन अपना पहला बजट(budget session) पेश करेगी।

बजट:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के बाद यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल यूपी का बजट पेश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सदन के नाम संबोधन:

  • योगी सरकार के मानसून सत्र में बजट पेश होना है।
  • बजट पेश किये जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी ने अमरनाथ में श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले की निंदा की।

स्थगन के बाद शुरू हुई यूपी विधानसभा की कार्यवाही:

  • मंगलवार से शुरू हुए विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को विपक्ष के हंगामे के चलते स्थगित कर दिया गया था।
  • 12 बजे तक के स्थगन के बाद विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू हो चुकी है।

विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित:

  • मंगलवार को लखनऊ स्थित विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू की गयी थी।
  • कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विधानसभा में योगी सरकार को कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर घेरना शुरू कर दिया।
  • जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया है।

विपक्ष ने काटा हंगामा(budget session):

  • मंगलवार को सूबे की 17वीं विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत की गयी।
  • इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता की।
  • मानसून सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष ने सदन में हंगामा काट दिया।
  • विपक्ष ने लॉ एंड आर्डर, महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: इंटरनेट पर लगी रोक, सभी शैक्षणिक संस्थान बंद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें