बुलंदशहर में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए लगी लंबी दौड़ रविवार को खत्म हो गई। 50 दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए विकास चौहान [ Vikas Chauhan ] ने फिर से बाजी मार ली और दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया और जिला कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देने लगी।
उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा
दिग्गजों की रणनीति फेल, विकास चौहान की सियासी पकड़ कायम [ Vikas Chauhan ]
इस पद के लिए पूर्व विधायक अनिता लोधी राजपूत, पूर्व विधायक विमला सोलंकी, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन हितेश गर्ग, संजय गुर्जर, संजय चौधरी समेत 50 से ज्यादा दिग्गज मैदान में थे।
- जिले के दो विधायकों ने पर्दे के पीछे अपने समर्थकों को जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन विकास चौहान की रणनीति भारी पड़ी।
- भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के करीबी होने के चलते चौहान को दोबारा मौका मिला।
घोषणा होते ही मना जश्न [ Vikas Chauhan ]
रविवार दोपहर 2 बजे भाजपा जिला चुनाव अधिकारी और मुरादाबाद विधायक महेश गुप्ता ने लखनऊ से आए संदेश को पढ़कर विकास चौहान के नाम की घोषणा की।
- घोषणा होते ही भाजपा सभासद आनंद चौधरी ने शंखनाद किया, जिसके बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं की बारिश कर दी।
- सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर जश्न मनाया।
विधायक को उल्टे पांव लौटना पड़ा
सूत्रों के मुताबिक, एक विधायक संगठन महामंत्री के पास पहुंचे और विकास चौहान को हटाने की कोशिश की। लेकिन संगठन महामंत्री ने साफ कहा कि अगर उन्हें हटाया गया, तो 2027 में वह विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी कर सकते हैं।
- यह सुनकर विधायक को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आई, और वे बिना कुछ कहे लौट गए।
विकास चौहान का राजनीतिक सफर [ Vikas Chauhan ]
- भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के करीबी।
- एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत।
- भाजपा जिला महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
- 2023 में पहली बार भाजपा जिला अध्यक्ष बने और अब दोबारा चुने गए।
भविष्य की रणनीति
भाजपा ने विकास चौहान [ Vikas Chauhan ] को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाकर संगठन को स्थिरता और मजबूती देने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने यह फैसला लिया, जिससे पार्टी को जिले में लाभ मिल सके।