उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बार कैबिनेट विस्तार सोमवार को किया जायेगा।

12 बजे राजभवन में होगा कार्यक्रम:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में सोमवार को आखिरी कैबिनेट विस्तार किया जायेगा।
  • यह कार्यक्रम 12 बजे से राजभवन में शुरू होगा।
  • राज्यपाल राम नाईक नए कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे।

अखिलेश की कैबिनेट में 3 नए मंत्री:

  • समाजवादी सरकार की अखिलेश कैबिनेट में सोमवार को 3 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
  • मंत्रिमंडल विस्तार में गायत्री प्रजापति, जियाउद्दीन रिजवी और मनोज पाण्डेय को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
  • जिसमें से गायत्री प्रजापति और मनोज पाण्डेय की कैबिनेट वापसी भी कह सकते हैं।
  • वहीँ जियाउद्दीन रिज़वी हज पर गए होने के चलते शपथ ग्रहण नहीं कर पाए थे।
  • इसके अलावा राज्य और स्वतंत्र प्रभार के 4 मंत्रियों का भी प्रमोशन किया जायेगा।
  • वहीँ इसके अतिरिक्त शिवाकांत ओझा भी मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं।

गायत्री के नाम पर राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन:

  • कैबिनेट विस्तार में गायत्री प्रजापति के नाम पर सोशल एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश यादव ने गायत्री को मंत्री पद से भ्रष्टाचार की बात कह कर निकाला था।
  • ज्ञापन में कहा गया है कि, मंत्री को जिस आधार पर कैबिनेट से हटाया गया था, उसी आधार पर वापस कैसे लिया जा सकता है।
  • ज्ञापन के बाद सीएम और राज्यपाल ने राजभवन में मीटिंग भी की थी।
  • राज्यपाल ने ज्ञापन के विषय पर कहा है कि, मैं इस पर गौर करूँगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें