उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही अपने मंत्रिमंडल(cabinet expansion) का विस्तार कर सकते हैं, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दे सकते हैं। गौरतलब है कि, योगी सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये थे, जो मंत्रियों की अनुभवहीनता का शिकार हो चुके हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समस्या को कैबिनेट का विस्तार कर सुलझा सकते हैं।

MLC के रास्ते विधानसभा जायेंगे मुख्यमंत्री समेत मंत्री(cabinet expansion):

  • सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं।
  • ऐसा माना जा रहा है कि, सपा और बसपा से 29 जुलाई से 9 अगस्त के बीच जो सीटें खाली हुई हैं।
  • उनमें से 5 सीटें मुख्यमंत्री योगी, दोनों उप-मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों के लिए रखी गयी है।
  • यह दोनों मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा हैं।
  • सूत्रों की मानें तो, बाकी बची सीटों पर भाजपा उन वरिष्ठ नेताओं को MLC बना सकती है,
  • जो योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार में शामिल किये जायेंगे।
  • जानकारों के अनुसार, ये निर्णय इसलिए लिए गये हैं, क्योंकि योगी सरकार में अभी कई अनुभवहीन मंत्री हैं।
  • जिसके चलते बीते 4 महीने में सरकार की अपने फैसलों पर भी काफी छीछालेदर हुई है।

विपक्ष के 3-4 MLC भाजपा के टच में(cabinet expansion):

  • सूत्रों के अनुसार, मौजूदा समय में विपक्ष के 3-4 MLC लगातार भाजपा के संपर्क में बने हुए हैं।
  • जिसके बाद ऐसी उम्मीद है कि, जल्द ही विधानपरिषद में और इस्तीफे आ सकते हैं।
  • भाजपा की रणनीति यह है कि, पार्टी सीधे चुनावों में जाने से बच रही है।
  • जिसकी वजह शायद यह है कि, 4 महीने में ही सरकार के खिलाफ काफी विरोध देखने को मिल रहा है।
  • जिसे देखते हुए भाजपा फिलहाल कोई खतरा उठाना नहीं चाहती है।

जो चुनाव हारे, जिन्हें टिकट नहीं मिला, उन्हें मिलेगा पद(cabinet expansion):

  • सूत्रों की मानें तो, योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठ नेताओं को शामिल करेगी।
  • इन वरिष्ठ नेताओं में ज्यादातर वे नेता होंगे जो चुनाव में हार गए हैं,
  • या जिन्हें चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिल पाया था,
  • उन्हें शामिल किया जाएगा।
  • भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं को सदन में भेजा जाना है।
  • वहीँ MLC के लिए 5 के अलावा जो पद खाली होंगे उनसे भाजपा को फायदा ही पहुंचेगा।

पहली बार मंत्री बने हैं ये नेता(cabinet expansion):

  • सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं, इससे पहले वे गोरखपुर से 5 बार सांसद रह चुके हैं।
  • इसके अलावा दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, मोहसिन रजा और स्वतंत्र देव सिंह भी पहली बार मंत्री बने हैं।
  • गौरतलब है कि, ये 5 यूपी के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

पहली बार मंत्री बनने वाले विधायक(cabinet expansion):

  • श्रीकांत शर्मा,
  • स्वाति सिंह,
  • सिद्धार्थ नाथ सिंह,
  • संदीप सिंह,
  • नीलकंठ तिवारी,
  • गिरीश यादव,
  • सुरेश पासी,
  • अतुल गर्ग,
  • अनुपमा जायसवाल,
  • स्वतंत्र देव सिंह,
  • महेंद्र सिंह,
  • भूपेंदर चौधरी।

भाजपा को राहत देगा शिवपाल-नसीमुद्दीन फैक्टर(cabinet expansion):

  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी से लगभग बाहर किये जा चुके हैं, जिसकी नाराजगी अभी भी उनमें है।
  • वहीँ बसपा से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी हाथ धोकर बसपा को गिराने में लगे हैं।
  • ऐसे भी कयास लगाये जा रहे हैं कि, शिवपाल और नसीमुद्दीन अपना अलग मोर्चा बना सकते हैं।
  • जिसके बाद वे विपक्ष को ही कमजोर करने का काम करेंगे।
  • ऐसे में भाजपा को सदन में अपने बहुमत का बहुत अधिक फायदा मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा जाने के लिए ‘MLC एक्सप्रेस’ लेंगे CM योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें