Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हरदोई में कटी नहर पटरी,सैकड़ों बीघा फसल डूबी

हरदोई में कटी नहर पटरी,सैकड़ों बीघा फसल डूबी

-अचानक अज्ञात कारणों के चलते कट गई नहर पटरी
-नहर के पानी ने आसपास के खेतों को लिया अपने चपेट में
-शारदा नहर खण्ड के बरबन रजवाहा की नहर अचानक कटी
-नहर कटने से दर्जनों किसानों की कई एकड़ फ़सल हुई जलमग्न
-सवायजपुर तहसील के पाली भरखनी नहर मार्ग का मामला

हरदोई में नहर कटने से दर्जन भर किसानों की करीब सौ बीघे फसल डूब गई।नहर कटने से परेशान ग्रामीण नहर की मरम्मत की कोशिश में लगे है लेकिन सफलता नही मिल सकी है न ही विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचा है।

सवायजपुर तहसील के पाली भरखनी नहर मार्ग पर शारदा नहर खण्ड के बरबन रजवाहा की नहर अचानक कट गयी।तेज बहाव के चलते कुछ ही देर में पानी खेतों तक पहुंच गया और यहां खेतों में चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा था।बताया जाता है कि लगभग 2 दर्जन किसानों की 100 बीघा से अधिक धान व अन्य फसल डूब गई।गांव वालों ने स्वयं रजबहा नहर की पटरी बांधने के प्रयास किया मगर कोई सफलता नहीं मिली।ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है।
विज़ुअल
बाइट-कौशल मिश्रा,किसान
बाइट-प्रकाश,किसान
बाइट-आलोक मिश्रा,किसान

Report:- Manoj

Related posts

ब्रज की महारानी के जन्मोत्सव को उमडा भक्तों का सैलाब

Desk
3 years ago

सीतापुर: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत!

Kamal Tiwari
7 years ago

MLC चुनाव: 31 अगस्त को सीएम योगी का नामांकन!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version