उत्तर प्रदेश के हाई प्रोफाइल सारा सिंह हत्याकांड में सीबीआई ने सारा के पति अमनमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को सीबीआई शनिवार को विशेष अदालत में पेश करेगी।
हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश:
- अमनमणि त्रिपाठी ने अपनी पत्नी सारा सिंह की हत्याकर उसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की थी।
- सारा सिंह हत्याकांड में सारा की माँ ने हत्या की आशंका जताई थी।
- जिसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
सिरसागंज में बुना था ताना-बाना:
- सारा सिंह ने अमनमणि त्रिपाठी से जुलाई, 2013 में घरवालों की मर्जी के बगैर शादी की थी।
- शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं था।
- जिसकी जानकारी सारा की माँ ने मीडिया को दी थी।
- जांच में यह बात भी सामने आई है कि, अमनमणि सारा को घरेलू हिंसा का शिकार भी बनाता था।
- 9 जुलाई, 2015 को सारा सिंह और अमनमणि कार से दिल्ली जा रहे थे।
- जिसके बाद अमनमणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि, कार का एक्सीडेंट हो गया है।
- साथ ही एक्सीडेंट में सारा की हालत गंभीर है।
क्यों हुआ शक?:
- पुलिस द्वारा सारा हत्याकांड में हाईप्रोफाइल केस होने के चलते ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा था।
- जिसके बाद सारा के परिजनों की सिफारिश और हत्या की आशंका के चलते केस सीबीआई को सौंप दिया गया।
- सीबीआई ने केस लेने के बाद अमनमणि त्रिपाठी और अन्य लोगों के बयान दर्ज करने शुरू किये।
- वहीँ सीबीआई के शक की सुई अमनमणि की तरफ उनके दिए गए बयानों और परिस्थितियों के चलते घूमी।
- अमनमणि ने बयान दिया था कि, एक्सीडेंट की वजह से सारा की मौत हुई है।
सीबीआई के 9 सवाल जिनके जवाब नहीं दे पाए अमनमणि:
- अमनमणि को उस हादसे में एक भी चोट या खरोच क्यों नहीं आई?
- हादसे के दौरान अमनमणि ने फिरोजाबाद पुलिस से अपनी पहचान क्यों छुपाई थी?
- सारा और अमनमणि दोनों ने सीट बेल्ट बाँधी हुई थी, फिर चोट सिर्फ सारा को ही क्यों आई?
- हादसा जिन परिस्थितियों में हुआ उसमें पूरी गाड़ी का डैमेज होना चाहिए था,
- “लेकिन हादसे के बाद जांच में सिर्फ सारा का हिस्सा ही डैमेज मिला था”?
- अगर अमनमणि हादसे में घायल हुए थे तो उनके शरीर पर खून के ताजा धब्बे क्यों नहीं मिले थे?
- हादसे के कुछ घंटों बाद ही अमन का परिवार फिरोजाबाद पहुँच गया था,
- “लेकिन सारा के परिवार को जानकारी क्यों नहीं दी गयी थी”?
- इसके साथ ही कार के अन्दर किसी तरह के खून के निशान क्यों नहीं मिले।
- सारा की गर्दन में चोट के निशान थे, गर्दन पर चोट कैसे आई?
- अमनमणि ने हादसे के दौरान गाड़ी की रफ़्तार 120-130 किमी/घंटे बताई थी।
- इस रफ़्तार में भी कार की छत पर लगे एरियल को कुछ नही हुआ था,
- “गाड़ी की छत को भी कोई नुक्सान नहीं पहुंचा था”। कैसे?
- सारा के सिर में चोट के बावजूद सीट के पीछे की खून था, जबकि पूरी गाड़ी साफ़ थी, कैसे?
सारा लेना चाहती थी तलाक:
- अमनमणि और सारा सिंह के बीच शादी के बाद से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।
- जिसके चलते सारा अमन से तलाक लेना चाहती थी।
- सीमा सिंह (सारा की माँ) ने यह जानकारी पुलिस और सीबीआई को दी थी।
- सारा सिंह के व्हाट्सएप्प चैट से भी इस बात का खुलासा हुआ था।
- वहीँ सीमा सिंह ने ये भी कहा था कि, अमन के पिता अमरमणि ने इस हत्या की साजिश रची थी।
- गौरतलब है कि, अमरमणि मधुमिता हत्याकांड के तहत खुद जेल में बंद हैं।
- साथ ही सीमा सिंह ने ये भी कहा था कि, तलाक के बाद अमन को अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा सारा को देना पड़ता।
- जिससे बचने के लिए अमन ने सारा को मौत के घाट उतारकर उसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार