सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जायेगा। सभी रीजन का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जायेगा। करीब 10 लाख 67 हजार 900 स्टूडेंट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। रिजल्ट दोपहर 12 बजे घोषित किया जायेगा।
घोषित हुए रिजल्ट के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
- http://www.cbseresults.nic.in
- http://www.results.nic.in
- http://www.results.gov.in
- http://www.cbse.nic.in
- रिजल्ट को लेकर सूबे के स्टूडेंट्स में काफी उत्साह है। सीबीएसई परीक्षा में इस साल करीब 10 लाख 67 हजार 900 स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे।
- साल 2015 में यह संख्या करीब 10 लाख 40 हजार 368 थी।
- इस साल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस के भी जरिये रिजल्ट्स देख सकते हैं।
- इसके अलावा इस साल से सीबीएसई इंटरमीडिएट की डिजिटल मार्कशीट भी देगा।
- इसके लिए कैंडिडेट्स http://results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डिजिटल मार्कशीट में देख सकते हैं।
लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी:
- सीबीएसई की इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हो गया है।
- घोषित परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।
- रिजल्ट में करीब 92 फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल की है।
इन्होंने किया टॉप:
- सीबीएसई परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है, जिसमे सुकृति गुप्ता ने सर्वाधिक अंक हासिल कर टॉप किया है।
- उन्होने 500 में से 497 अंक हासिल किये।
- सुकृति के बाद पलक गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया है, उन्हें 500 में से 496 अंक मिले हैं।
- सौम्या उप्पल को तीसरा स्थान मिला है, उन्हें 500 में से 495 अंक मिले हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार