[nextpage title=”CCTV” ]
राजधानी की गाजीपुर पुलिस ने एक बहुत ही नेक काम करते हुए दो दिन पहले अस्पताल से चोरी हुए बच्चे को गोमतीनगर इलाके से सकुशल बरामद कर चोरनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने दिन रात एक करके मुखबिरों का जाल बिछाकर महिला को धर दबोचा। महिला के तार नवजातों के चोरी करने वाले गैंग से जुड़े हैं या नहीं इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।
अगले पेज पर CCTV फुटेज के साथ पढ़िए पूरी खबर:
[/nextpage]
[nextpage title=”CCTV” ]
सर्विलांस नहीं मुखबिर आये काम
https://youtu.be/mI3NORDCwLc
- एएसपी ट्रांसगोमती दुर्गेश कुमार ने बताया कि पिछली 8 फरवरी को दोपहर तकरीबन 2 बजे गाजीपुर थानाक्षेत्र स्थित बाल महिला चिकित्सालय एवं प्रसूति केंद्र में एक अज्ञात महिला वार्ड में पहुंची।
- जहां मूलरूप से बस्ती हालपता सी ब्लॉक गाजीपुर में रहने वाले अमित चौहान 7 फरवरी को सुबह 8 बजे अपनी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने के बाद भर्ती कराया था।
- 8 तारीख को प्रसव के बाद अमित की पत्नी लक्ष्मी को प्रथम तल बेड नंबर 5 पर शिफ्ट कर दिया गया था।
- दंपति को यह पहला बच्चा था जिससे परिजनों में खुशी का माहौल था।
- दोपहर तकरीबन 2 बजे एक अज्ञात महिला वार्ड मे पहुंची व बच्चे को दुलारते पुचकारते हुये बच्चे की बुआ कोमल से दोस्ती कर ली।
- थोड़ी ही देर मे महिला ने सभी परिजनों का दिल जीत लिया।
- दोपहर तकरीबन साढ़े 3:55 बजे लक्ष्मी अपने परिजनों के साथ वार्ड में बने शौचालय का उपयोग करने चली गयी।
- तभी मौका मिलते ही अज्ञात महिला बच्चे को चुराकर फरार हो गयी थी, महिला को यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
पुलिस का भी नहीं लग रहा था काम में मन
- एएसपी ने बताया कि इस महिला चोर को पकड़ने के लिए सीओ गाजीपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
- उनकी टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाया और गोमतीनगर थाना क्षेत्र के मिठाईवाले चौराहे के निकट रहने वाली आरती नाम की महिला को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नवजात को सकुशल बरामद कर लिया गया।
- महिला चोर मूलरूप से बाराबंकी जिले की रहने वाली है। वह यहां किराये पर पति के साथ रहती है।
- उसका पति मजदूरी करता है उसके कोई बच्चे नहीं हैं।
- थाना प्रभारी गाजीपुर ने बताया कि नवजात के चोरी हो जाने के बाद से पुलिस टीम दिन रात मेहनत कर मुखबिरों के जरिये बच्चे की तलाश में जुटी थी।
- एक नवजात का गायब हो जाना दिमाग के ऊपर बोझ था और उसे सकुशल बरामद करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण था।
- लेकिन भोले नाथ की कृपा से बच्चा सकुशल बरामद हो गया है।
- इससे नवजात के परिजन बहुत ही खुश हैं। वहीं पुलिस के इस नेक और चुनौतीपूर्ण काम से स्थानीय लोग भी बहुत खुश हैं।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.