भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरेंद्र सिंह [ Chaudhary Harendra Singh ] को एक बार फिर संभल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल देखा गया।
उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा
भाजपा का जाट समुदाय पर फोकस [ Chaudhary Harendra Singh ]
- हरेंद्र सिंह रिंकू जाट समुदाय से आते हैं और संभल जिले में 85 गांवों में जाट बहुल आबादी है।
- लोकसभा क्षेत्र में करीब 1.5 लाख जाट मतदाता हैं, जिससे भाजपा को 2027 में फायदा मिल सकता है।
- 2022 के विधानसभा चुनाव में असमोली विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे थे।
- इससे पहले, सितंबर 2023 में पहली बार जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए थे और अब दोबारा यह जिम्मेदारी मिली है।
राजनीतिक सफर और संगठन में पकड़ [ Chaudhary Harendra Singh ]
- निवर्तमान जिला महामंत्री
- पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (असमोली, 2022)
- पूर्व जिला मंत्री
- पूर्व जिला पंचायत सदस्य
जिलाध्यक्ष बनने के बाद हरेंद्र सिंह का बयान [ Chaudhary Harendra Singh ]
“पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।”
भाजपा की चुनावी रणनीति
भाजपा ने संभल जिले में यादव और मुस्लिम वोट बैंक के प्रभाव को देखते हुए जाट समुदाय से जिलाध्यक्ष नियुक्त कर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। पार्टी को उम्मीद है कि हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जाट वोट बैंक मजबूत होगा और 2027 के चुनावों में फायदा मिलेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें