उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव की धमक उत्तर प्रदेश में हो चुकी है, जिसके चलते प्रदेश में चुनाव की तैयारियां अंतिम चरणों में पहुँच चुकी है, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में पूरा होगा, इसी क्रम में सूबे के राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को बढ़ा दिया है, इसी क्रम में सूबे के आगरा जिले में बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके चौधरी बशीर एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने अपने भाषण में विवादित बयान दिया।

बंट जाते हैं मुस्लिम वोट:
- सूबे के आगरा जिले में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया था।
- जिसका संबोधन बसपा सरकार में मंत्री रह चुके चौधरी बशीर ने किया था।
- अपने संबोधन के दौरान चौधरी बशीर ने एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि, मुस्लिम वोट बंट जाते हैं।
- मुस्लिम वोटों को एकजुट होना पड़ेगा।
- चौधरी बशीर ने अपने बयान में कहा कि, चार मुस्लिम प्रत्याशी खड़े होते हैं और एक गैर-मुस्लिम खड़ा होता है, फिर गैर-मुस्लिम प्रत्याशी जीत जाता है।
ये चुनाव इस्लाम का है:
- चौधरी बशीर ने कहा कि, मेयर का चुनाव MP से बड़ा होता है।
- सपा ने ब्राह्मण को टिकट दिया है,
- भाजपा ने जैन को टिकट दिया है,
- बसपा ने बनिया को टिकट दिया है,
- ये चुनाव इस्लाम का चुनाव है,
- ये चुनाव आगरा के पौने 3 लाख मुस्लिमों की इज्जत का चुनाव है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार