रविवार 2 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में स्थित हाई कोर्ट का 150वां स्थापना दिवस का समापन समारोह मनाया जा रहा है, जिसके तहत कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की थी। इसके साथ ही देश के मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर भी समापन समारोह में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन किया।
मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर के संबोधन एक मुख्य अंश:
- हर्ष का विषय है कुंभ मेले जैसे आयोजन इलाहाबाद में होते हैं।
- कुम्भ मेला, स्वतंत्रता संग्राम इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ा हुआ है।
- इलाहाबाद का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व है।
- जमींदारी प्रथा उन्मूलन जैसे अहम् फैसले हाई कोर्ट ने दिए हैं।
- इलाहाबाद में प्रयाग संगीत समिति है।
- लोहिया, जयप्रकाश से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले हाई कोर्ट ने दिए।
- पं. जवाहर लाल नेहरु समेत कई विभूतियों का स्थान रहा है।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट का गौरवशाली इतिहास रहा है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट से 5 मुख्य न्यायाधीश:
- मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर ने अपने संबोधन में आगे मुख्य न्यायाधीशों पर चर्चा की।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने देश को 5 मुख्य न्यायाधीश दिए हैं।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट को 20 न्यायाधीश दिए हैं।
- हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में 2 लाख मामले लंबित हैं।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट में 7 लाख मुक़दमे लंबित हैं।
- जजों की संख्या और लंबित मुक़दमे महत्वपूर्ण मामले हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#allahabad HC 150th foundation day
#chief justice india addressed closing ceremony
#chief justice india addressed closing ceremony of allahabad HC 150th foundation day
#chief justice of india addressed
#chief justice of india addressed closind ceremony.
#CJI
#closing ceremony of allahabad HC 150th foundation day
#इलाहाबाद हाई कोर्ट
#इलाहाबाद हाई कोर्ट ने देश को 5 मुख्य न्यायाधीश दिए हैं
#देश को 5 मुख्य न्यायाधीश दिए हैं
#भारत के मुख्य न्यायाधीश
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार