मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन पर विधानसभा पहुँच चुके हैं।
25 साल पूरे करने वाले 10 विधायकों को किया सम्मानित:
- सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा पहुंचे।
- जहाँ उन्होंने वरिष्ठ विधायकों को सम्मानित किया।
- सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा में 25 साल पूरे कर चुके 10 सदस्यों का सम्मान किया।
सम्मानित होने वाले सदस्य:
- उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने 25 साल पूरे कर चुके 10 सदस्यों को अखिलेश यादव ने सम्मानित किया।
- सम्मानित होने वाले सदस्यों के नाम निम्न हैं।
- विधानसभा स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय।
- मौजूदा समय में नगर विकास मंत्री और सपा विधायक आज़म खान।
- विधायक श्याम सुंदर शर्मा।
- विधायक श्यामदेव राय चौधरी।
- सुरेश खन्ना।
- रामगोविन्द चौधरी।
- दुर्गा यादव।
- अवधेश प्रसाद।
- नरेन्द्र सिंह यादव।
- राजू कुमार सिंह।
विधानसभा में आज ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर होगी चर्चा:
- यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन आज सदन में ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर चर्चा होगी।
- हालाँकि, मंगलवार को भी सदन में इस पर चर्चा हुई थी लेकिन, कार्रवाई के बीच में ही बसपा नेताओं ने सदन से वाकआउट कर दिया था।
- जिसके बाद सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार