उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज वैज्ञानिक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. लोकभवन में आयोजित वैज्ञानिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे. मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

साल 2014-15 और 2015-16 के लिए पुरस्कार:

  • विज्ञान गौरव सम्मान- इस सम्मान के तहत 5 लाख, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
  • विज्ञान रत्न सम्मान- 2.50 लाख, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना है।
  • युवा वैज्ञानिक सम्मान- 1 लाख, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना है।

बाल वैज्ञानिक सम्मान:

  • यह सम्मान 18 वर्ष से कम आयु के पाॅंच बाल वैज्ञानिकों को दिया जाता है।
  • 25,000/- स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना है।
  • विज्ञान शिक्षक सम्मान 25,000/- स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना है।
  • नव अन्वेषक सम्मान (किसान मजदूर पुरस्कार)-25,000/- स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना है।

विज्ञान छात्र सम्मान:

यह पुरस्कार विज्ञान विषयों में उन छात्रों को प्रदान किया जाता है जिन्होने हाईस्कूल और इण्टर मीडिएट परीक्षाओं जो कि यू0पी0 बोर्ड अथवा समकक्ष बोर्डो के द्वारा संचालित की जाती है, को विज्ञान विषय में उच्चतम अंक प्राप्त किये हों।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें