उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मंगलवार को दिल्ली के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री मोदी और अपने साथी सांसदों से मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने संसद में अपना आखिरी संबोधन देते हुए सांसद पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। जिसके बाद देर रात CM योगी लखनऊ पहुंचे थे।
नवरात्रि और राम नवमी को लेकर जारी किये निर्देश:
- यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मंगलवार को देर रात दिल्ली दौरे के बाद लखनऊ पहुंचे थे।
- लखनऊ पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी VVIP गेस्ट हाउस पहुंचे।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अभी 5 केडी में रहने के लिए नहीं गए हैं।
- देर रात दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने VVIP गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत की।
- नवरात्रि और राम नवमी को देखते हुए उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को शक्ति पीठों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिये हैं।
- साथ ही CM योगी ने कहा कि, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दी जानकारी:
- मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने नवरात्रि और राम नवमी को लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।
- जिसकी जानकारी यूपी सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने दी।
- उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने जिलों में पड़ने वाले देवी मंदिरों में पानी, बिजली, सफाई की व्यवस्था की बात कही है।
- साथ ही देवी मंदिरों में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#adityanath yogi gave instructions to all Govt. officials
#adityanath yogi instructions over navratri-ram navmi
#chief minister adityanath yogi
#chief minister adityanath yogi instructions over navratri-ram navmi
#CM adityanath yogi gave instructions
#CM adityanath yogi gave instructions to all Govt. officials over navratri and ram navmi
#instructions to all Govt. officials over navratri and ram navmi
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार
#मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी
#लखनऊ
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार