Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा-बसपा का गठबंधन अपवित्र गठबंधनः सीएम योगी

इलाहाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कौशलेन्द्र सिंह के समर्थन में जनसभा किया। इस दौरान सपा-बसपा का गठबंधन अपवित्र गठबंधन बताया। कहा कि दोनों ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा है। प्रदेश की जनता दोनों को एक साथ भगाने का काम करेगी। इस दौरान सपा और बसपा पर जातिवाद और वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि भ्रष्टाचार और किसानों के बर्बाद करने वालों के दिन समाप्त हो गया।

इस दौरान कहा कि त्रिपुरा में भाजपा की जीत के डर से सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है। डूबने को तिनके का सहारा होता है, लेकिन बचाने वाला कमजोर हो तो दोनों का डूबना तय है। सपा साल में गरीबों को जितना मकान नहीं दे पायी उससे कहीं ज्यादा 11 लाख 45 हजार मकान भाजपा सरकार ने बनाया। कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर के पंचतीर्थ को विकसित करने का काम मोदी सरकार ने किया। सपा और बसपा ने नहीं कुछ किया।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ: काला दिवस के रूप में मनाया गया महिला दिवस, छोड़े काले गुब्बारे

सपा पर साधा निशाना कहा बिच्छू हमेशा डंक ही मारेगा

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिच्छू हमेशा डंक ही मारेगा। भाजपा ने बसपा शासनकाल में बने स्मारकों में लाइटिंग करायी। 2014 में फूलपुर की जनता ने केशव प्रसाद मौर्या को सांसद बनाया। केशव मौर्या ने संसद में और मंत्रियों में क्षेत्र की समस्याओं के लिए कार्य किया। केशव प्रसाद मौर्या ने सांसद बनने पर फूलपुर के विकास की चिन्ता की। फूलपुर में स्किल डेवलपमेंट के सेन्टर खुल रहे हैं। टिकाऊ सड़कें बनाने के लिए सरकार काम कर रही है।

सत्ता में आने के बाद होता था सिर्फ सैफई का विकास

कहा कि सपा के सत्ता में आने पर केवल सैफई का विकास होता था। बसपा सरकार बनने के बाद मायावती के गांव का विकास होता था। प्रदेश सरकार ने समान रुप से सभी जिलों में बिजली व्यवस्था उपलब्ध करायी। इन्वेस्टमेंट समिट से प्रदेश के हर जिले में आठ से दस करोड़ का निवेश हुआ है। हर जिले में पांच हजार लोगों को नौकरी मिलेगी। सपा सरकार में अपराध चरम पर था। पहले पुलिस भयभीत होकर भागती थी। भाजपा शासनकाल में अपराधी खौफ खा रहे हैं। सरकार ने गन्ना और धान के किसानों का भुगतान कराया। आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया। विकास को सपा और बसपा पचा नहीं ना रहे हैं। इसलिए दोनों दलों ने चुनाव में सौदेबाजी की। कौशलेन्द्र सिंह पटेल केशव प्रसाद मौर्या के पद चिन्हों पर चलेंगे। कौशलेन्द्र के समर्थन में मतदान की सीएम ने अपील की।

ये भी पढ़ेंः भाजपा सरकार ने प्रदेश में बनाया सकारात्मक वातावरण- डॉ. चंद्रमोहन

Related posts

मुख्यमंत्री ने आज की कैबिनेट बैठक, उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री की प्रेस वार्ता

Shambhavi
6 years ago

पीएम मोदी के 12 नम्वबर को काशी आगमन की तैयारियों

Desk
6 years ago

अयोध्या : आम आदमी पार्टी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा।

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version