• चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक महिला गंभीर हालत में लड़खड़ाते हुए गुरुवार को मिली थी। उसे दबंगों ने चलती ट्रेन में तेजाब पिला दिया था और जान लेने की धमकी देकर फरार हो गये।
  • कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया, महिला किसी तरह से चारबाग स्टेशन पंहुची और बेसुध हालत में जब वह जीआरपी थाने की तरफ जा रही थी।
  • तभी रास्तें एक महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ी तो वह थाने में जानकारी देने के बाद सीधे उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पंहुची जहां पर उसका उपचार शुरू हुआ।
  • पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • इस मामले की जानकारी मीडिया के जरिये सीएम आदित्यनाथ योगी को हुई।
  • उन्होंने फौरन एडीजे जीआरपी को तलब किया है।

पहले भी हो चुका एसिड अटैक

  • इस संबंध में पॉवर विंग संस्था की अध्यक्ष सुमन रावत ने बताया कि अपनी आवाज गवां चुकी उक्त महिला पर पहले भी दो बार एसिड अटैक हो चुका है।
  • अभी कुछ समय पूर्व उसे अपने गोमती नगर स्थित आफिस में एक धमकी भरा पत्र मिला था।
  • इसकी जानकारी उसने डीएम व एसएसपी को देने के साथ ही गोमती नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
  • इसके बाद एसएसपी ने उसे सुरक्षा दिलाने का भी वादा किया था।
  • लेकिन उन्होंने चुनाव के चलते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
  • उसी खामियाजा महिला पर फिर से जान लेवा हमला हो गया।
  • ट्रॉमा में दूसरे तल में कक्ष संख्या-ई में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह है पूरा मामला

  • सुमन ने बताया कि पहले भी एसिड अटैक का शिकार हो चुकी कंचन (काल्पनिक नाम) गुरुवार सुबह मोहनलालगंज से गंगा गोमती ट्रेन से लखनऊ आ रही थी।
  • तभी रास्ते में दो अज्ञात बदमाश ट्रेन मेंचढ़े और कंचन के पास गये।
  • उसे पकड़ कर पहले पीटा और बाद में एक ने उसे पकड़ लिया दूसरे ने उसे जबरन एसिड पिला दिया।
  • यह सब ट्रेन में देख रहे लोगों ने उसकी कोई सहायता नहीं की और जब ट्रेन चारबाग स्टेशन पंहुची तो वह उतर कर जीआरपी थाने की तरफ भागी।
  • लेकिन वह अर्धमूर्छित अवस्था में थी।
  • तभी एक महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ गयी और उसने इसकी जानकारी थाने में देने के साथ ही तुरन्त 108 एंबुलेंस को दी और फिर सीघे उसे ले जाकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

गला हुआ क्षतिग्रस्त

  • डाक्टरों ने बताया कि महिला का गला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है उसकी आवाज बच पाना भी मुश्किल है।
  • जीआरपी पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
  • घायल महिला को जब धमकी भरा पत्र मिला था तभी अगर राजधानी पुलिस उसे गंभीरता से लेकार उसकी जांच करती और उसे एसएसपी के आश्वासन के बाद सुरक्षा मिल गयी होती तो शायद आज उसके साथ यह दर्दनाक हादसा न होता।
  • वह सुरक्षित होती लेकिन वह अब मौत व जिन्दगी के बीच जंग लड़ रही है।
  • वहीं पॉवर विंग संस्था अब महिला को न्याय दिलाने के सड़क पर उतरने का ऐलान कर रही है।
  • इस संबंध में डीआईजी रेंज लखनऊ प्रवीण कुमार ने कहा है कि मामला बेहद गंभीर है।
  • मामले की पड़ताल कराई जा रही है महिला को न्याय के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें