उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार 4 दिसम्बर को हुसैनाबाद हेरिटेज का लोकार्पण किया, लोकार्पण के लिए पहुंचे सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश ने नोटबंदी समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।
समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं:
- सीएम अखिलेश ने रविवार को हुसैनाबाद हेरिटेज का लोकार्पण किया।
- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया।
- अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने कहा कि, समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं है।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी लोग जानते हैं कि, चुनाव से पहले उद्घाटन करना है।
- इसी में जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि, वैसे तो अभी तीन-चार महीने बाकी हैं।
नोटबंदी को लेकर भाजपा पर हमला:
- सीएम अखिलेश ने अपने संबोधन में आगे नोटबंदी पर अपने विचार रखे।
- उन्होंने कहा कि, पैसों का मामला ऐसा फंसा है कि, भाजपा की यात्रा भी चौपट हो गयी है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि, भाजपा की यात्राओं के दौरान कोई नहीं आया।
- उन्होंने आगे कहा कि, बाजार बंद थे, उनके लोग लाइन में थे तो आता कौन?
- सीएम ने आगे कहा कि, हमने बिना पैसों के लैपटॉप बाँट दिए हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने माताओं और बहनों को समाजवादी पेंशन दी है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, समाजवादियों ने कई कामों को समय से पूरा किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार