उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार 4 दिसम्बर को हुसैनाबाद हेरिटेज का लोकार्पण किया, लोकार्पण के लिए पहुंचे सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश ने नोटबंदी समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।
सपा सरकार ने सभी वादे पूरे किये हैं:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने संबोधन में कहा कि, सपा सरकार ने सारे वायदे पूरे किये हैं।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, समाजवादियों का किसी से कोई मुकाबला नहीं है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सड़कों में कोई मुकाबला नहीं है, बिजली में कोई मुकाबला नहीं है।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, सपा ने 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, अगर भजपा वालों को अब 24 घंटे बिजली देनी है तो घंटे बढ़ाने होंगे, क्योंकि सपा पहले ही 24 घंटे बिजली दे चुकी है।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी लोगों ने गांव और शहरों के बीच संतुलन बनाने का काम किया है।
- सीएम ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के काम का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है।
- साथ ही उन्होंने केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा कि, ढाई साल में भाजपा ने क्या काम किया बताइए?
नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को रोक दिया है:
- सीएम अखिलेश ने आगे नोटबंदी पर कहा कि, नोट बंद कर के अर्थव्यवस्था को रोक दिया गया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी लोग भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं।
- सीएम ने आगे कहा कि, नोटबंदी से मजदूरों का काम छूट गया है, लोगों को अपना काम छोड़ना पड़ रहा है।
बसपा पर हमला:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, पत्थर वाली सरकार के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है।
- उन्होंने आगे कहा कि, स्मारक में लगे हाथी पिछले 9 सालों से अपनी जगह पर डटे हुए हैं।
- इसी में आगे सीएम ने कहा कि, स्मारक के हाथी 1 इंच भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार