शनिवार 10 दिसम्बर को लखनऊ स्थित लोक भवन में आईपीएस वीक के दूसरे दिन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की, साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया।

1090 से महिलाओं की मदद:

  • शनिवार को आईपीएस वीक के दूसरे दिन पर लोक भवन में आईपीएस अधिकारियों का सम्मेलन रखा गया था।
  • सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी।
  • सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, 1090 से अब तक 6 लाख महिलाओं की मदद की जा चुकी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी 100 से लोगों को बहुत फायदा मिलेगा।
  • सीएम अखिलेश ने कहा कि, 100 नंबर पर फोन न उठने की शिकायत को दूर किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, शिकायत पर पुलिस आये और समाधान हो इससे अच्छा क्या है।

डायल 100 यूपी के लिए बड़ा फैसला:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, डायल 100 सेवा उत्तर प्रदेश के बड़ा फैसला है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लैपटॉप दिया था, अब स्मार्टफोन भी देंगे।
  • गौरतलब है कि, समाजवादी सरकार ने चुनाव जीतने के बाद समाजवादी स्मार्टफोन वितरित करने की बात की थी।
  • साथ ही सीएम अखिलेश ने कहा कि, समाजवादी सरकार ने सभी के लिए काम किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें