उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार 14 दिसम्बर को सूबे के नोएडा को 27 परियोजनाओं की सौगात दी। परियोजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5केडी में आयोजित किया गया था। लोकार्पण के मौके पर सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
बहुजन समाज पार्टी पर हमला:
- नोएडा में विकास कार्यों के लोकार्पण के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में बसपा पर हमला किया।
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि, कई लोगों के सपने सिर्फ कागज़ पर रह गए हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, कई हाथी नोएडा में भी खड़े है, जो लखनऊ जाने की राह देख रहे हैं।
- सीएम ने आगे कहा कि, सपा के कार्यकाल के दौरान विश्व स्तरीय योजनाओं का लोकार्पण किया गया है।
स्टेडियम से खेल में रूचि बढ़ेगी:
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे स्टेडियम पर चर्चा की।
- उन्होंने कहा कि, स्टेडियम के बनने से लोगों में खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी।
- उन्होंने आगे कहा कि, जितना काम सपा ने किया है किसी सरकार ने नहीं किया है।
- साथ ही सीएम ने जानकारी दी कि, बुंदेलखंड योजनाओं का कल उद्घाटन किया जायेगा।
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे नोटबंदी के विषय पर बात की।
- जिसके तहत मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार