उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया है, रविवार 18 दिसम्बर को लखनऊ स्थित गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जायेगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे समापन समारोह में शिरकत:
- लखनऊ में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया है।
- रविवार 18 दिसम्बर को लखनऊ में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन का समापन किया जायेगा।
- इस समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शिरकत करेंगे।
- गौरतलब है कि, राज्यपाल राम नाईक ने इस आयोजन के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की थी।
भारत का सफ़रनामा:
- लीग मैच में भारत का सबसे पहले सामना कनाडा से हुआ था।
- इस मैच में भारत ने कनाडा टीम को 4-0 से करारी मात दी थी।
- इसके बाद भारत का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ।
- भारतीय प्लेयर्स ने इंग्लिश खिलाड़ियों को ज़बरदस्त टक्कर दी।
- भारत ने इंग्लैंड को 5-3 से हराया था।
- इसके बाद अपने अंतिम लीग मैच में इंडिया साउथ-अफ्रीका के बीच मैच हुआ।
- इस मैच को भारत ने साउथ-अफ्रीका को 2-1 से मात देकर क्वार्टर-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
- क्वार्टर-फाइनल में भारत का मुकाबला स्पेन से हुआ।
- स्पेन को भी भारत ने 2-1 से मात दी और सेमी-फाइनल में प्रवेश पा लिया।
- सेमी-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया में काटें की टक्कर हुई।
- फुल टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबरी पर था।
- इसके बाद शूटआउट्स में भारत ने गोल दाग कर जीत हासिल की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#chief minister Akhilesh Yadav
#cm akhilesh attend junior hockey world cup
#cm akhilesh attend junior hockey world cup closing ceremony
#CM Akhilesh Yadav
#CM अखिलेश जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप
#junior hockey world cup closing ceremony
#अंतर्राष्ट्रीय जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप
#उत्तर प्रदेश
#गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज
#फाइनल मैच
#लखनऊ
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार