उत्तर प्रदेश के युवा वर्ग के लोगो को प्रदेश सरकार की तरफ से एक सौगात दी गयी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस में खेल कोटे से सिपाहियों की भर्ती का निर्देश जारी किया है।

खेल कोटे से होगी भर्ती :

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश पुलिस में 40 महिलाओं के साथ 200 सिपाहियों की भर्ती करने का आदेश दिया है।
  • यह पूरी भर्ती की प्रक्रिया खेल कोटे के द्वारा की जाएगी।
  • इस भर्ती में आवेदन की 200 रुपये जा शुल्क देय होगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा बहुत जल्द इस विषय में विज्ञापन जारी किया जाएगा।
  • इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल व इंटर रखी गयी है।

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर!

  • ओलंपिक या भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी इसमें आवेदन कर सकते है।
  • इस भर्ती में पुरुष के लिए 160 पद व महिला वर्ग के लिए 40 पद निर्धारित किये गए है।
  • इन पदों पर सिविल और पीएसी कॉन्स्टेबल की भर्ती ‌एवं प्रोन्नति प्रक्रिया नियमावली के तहत आवेदन लिए जाएँगे।
  • पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों लिए हॉकी, फुटबाल, वॉलीबॉल, बॉस्केट बॉल के 9-9 पद रखे गए है।
  • इसके अलावा कबड्डी के 6, तैराकी के 18, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, वेट लिफ्टिंग के 7, कुश्ती के 14, एथलेटिक्स के 36, शूटिंग के 11 पद रखे गए है।
  • महिला वर्ग के लिए बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग व कुश्ती के 7-7 पद, एथलेटिक्स के 16 और शूटिंग के तीन पद निर्धारित हैं।

यह भी पढ़े : राजधानी में प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें