समाजवादी पार्टी की सांसद और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले का महिलाओं ने घेराव कर लिया।
यह भी पढ़ें: कौन बचाएगा यूपी के किसानों को एसवी क्रेडिट लाइन कंपनी के चंगुल से
यह भी पढ़ें: लखनऊ के एलडीए अफसरों को किसानों ने बनाया बंधक, रविदास मल्होत्रा भी प्रदर्शन में शामिल!
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने कन्नौज के दौरे के दौरान एक इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य का जायज लिया।
- निर्माण स्थल का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला जब तिर्सा के लिए आगे बढ़ा, तो कुछ महिलाओं द्वारा मुख्यमन्त्री काफिले का घेराव कर लिया गया, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं।
- महिलाएं मुख्यमंत्री से आँगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद को पक्का करने की मांग कर रही थीं।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
- इसके बाद मुख्यमन्त्री आगे एक ढाबे पर रुके जहाँ उन्होंने सड़क पर चाय का लुत्फ़ उठाया।
- राज बब्बर को यूपी का चीफ बनाये जाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि, चुनाव पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, सूबे की जनता जानती है किसने विकास किया है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस क्या कर रही है उससे हमें कोई लेना देना नहीं है।
यह भी पढ़ें: लखनऊः बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की मेस में आज से नॉनवेज पर लगा प्रतिबंध।