उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां करनी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले सरकार हर वर्ग के लोगो को खुश करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

सैनिकों के लिए योजना :

  • सरकार ने रिटायर्ड सैनिकों, शहीद सैनिक के परिवारवालों और अर्द्घ-सैनिक बलों को 7 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी की छूट देने का फैसला किया है।
  • सरकार द्वारा दी गयी यह छूट 20 लाख रुपए तक की संपत्ति पर ही मान्य होगी।
  • परन्तु संपत्ति की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक होने पर स्टांप ड्यूटी देना अनिवार्य होगा।
  • प्रदेश सरकार के इस कदम से प्रदेश के लगभग 1 लाख से अधिक लोगों को फायदा पहुंचेगा।

यह भी पढ़े : ‘बाहुबली’ क्षत्रिय नेता धनंजय सिंह की हुई बसपा में वापसी, इलाहाबाद रैली में दिखाया अपना दम!

  • सरकार कैबिनेट की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को सदस्यों के समक्ष पेश करेगी।
  • हालांकि अभी तक पूर्व सैनिकों को ही सिर्फ प्लॉट की खरीद पर स्टांप शुल्क से छूट मिलती थी।
  • हालांकि फ्लैट की खरीद पर किसी भी तरह की छूट सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों को नहीं दी जाती थी।
  • कुछ समय पहले ही पूर्व सैनिको के प्रतिनिधि समूह ने मुख्यमंत्री संग इस मुद्दे पर चर्चा की थी।
  • जिसके बाद सीएम अखिलेश ने सैनिक वर्ग के लोगो के पक्ष में यह फैसला किया।

यह भी पढ़े : कैबिनेट मंत्री आजम खां ने बेटे के सामने दी धड़ाधड़ गालियाँ !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें