उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को 5 केडी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सपा नेताओं के साथ बैठक की।
विकास रथ और रजत जयंती पर चर्चा:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को 5केडी में सपा नेताओं के साथ बैठक की।
- बैठक में सीएम अखिलेश ने सभी के साथ मुख्यमंत्री विकास रथ और रजत जयंती समारोह के लेकर चर्चा की।
- साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री विकास रथ के लिए तैयार रूट पर भी चर्चा की गयी।
- मुख्यमंत्री का विकास रथ लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेगी।
- इसके अलावा बैठक में पार्टी से बर्खास्त युवा नेता भी शामिल थे।
- बैठक में सीएम अखिलेश ने रथ और रजत जयंती समारोह को सफल बनाने के निर्देश दिए।
वक़्त आ गया है, हम जनता के बीच आ रहे हैं:
- बैठक में सीएम अखिलेश ने नेताओं से कहा कि, अब समय आ गया है और हम जनता के बीच जा रहे हैं।
- सीएम ने इस दौरान ये भी कहा कि, विकास रथ की सारी भीड़ रजत जयंती समारोह में होगी।
- अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, कुछ लोग हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
- इसी में आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, वो लोग रथ रोकना चाहते हैं।
- इसके बाद सीएम ने कहा कि, हमें सबको दिखाना होगा कि, रथ भी चलेगा और रजत जयंती भी होगी।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले अखिलेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार