उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार 14 दिसम्बर को सूबे के नोएडा को 27 परियोजनाओं की सौगात दी। परियोजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5केडी में आयोजित किया गया था। लोकार्पण के मौके पर सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

नोटबंदी पर चर्चा:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे नोटबंदी के विषय पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, पूरा देश बैंकों की लाइन में खड़ा है।
  • इसी में आगे सीएम ने कहा कि, लोग लाइन में खड़े हैं तो वोट कहाँ जायेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों के साथ काम और भाग्य दोनों हैं।

केंद्र को देना होगा हिसाब:

  • सीएम अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार को 2.5 साल का हिसाब देना होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र के लोग जानते हैं कि, नोएडा में कितना काम हुआ है।
  • साथ ही सीएम ने कहा कि, नोएडा के लोगों को और सुविधाएँ देने पर जोर दे रहे हैं।
  • बसपा के लिए सीएम ने कहा कि, पहले के चुनावों में मिलीभगत का कर्ज बसपा आज भी उतार रही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, कुछ लोग दूसरों के नुक्सान के लिए अपना नुक्सान करते हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, पिछले चुनाव में बसपा ने अपना वोट भाजपा को ट्रान्सफर किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें