उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार 22 दिसम्बर को विधानसभा परिसर से ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’ का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश ने शिलान्यास कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
सभी किसानों का धन्यवाद्:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस परियोजना का शुभारम्भ किया।
- शिलान्यास कार्यक्रम विधानसभा परिसर में आयोजित किया गया था।
- जहाँ मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की नींव रखी।
- इस दौरान सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं सभी किसानों का धन्यवाद् करता हूँ।
[ultimate_gallery id=”38938″]
घोषणापत्र से ज्यादा योजनाओं का लोकार्पण:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, उनकी सरकार ने घोषणापत्र से ज्यादा योजनाओं पर काम किया है।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, उनकी सरकार ने चार एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने देश को सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे दिया है।
बिजली के क्षेत्र में काम:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, उनकी सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, उनकी सरकार ने घोषणापत्र से ज्यादा काम किया है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, समाजवादियों ने बिजली के क्षेत्र में भी बहुत काम किया है।
ये भी पढ़े: मोदी हटाओ देश बचाओ का करेंगे जनवरी में आन्दोलन- ममता बनर्जी
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार