[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। इसी क्रम में प्रदेश की समाजवादी सरकार भी लगातार इसके लिए लगातार रोज नयी-नयी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने में लगे हुए है जिससे चुनाव प्रचार के समय उनके द्वारा अपनी योजनाओं को भुनाया जा सके। आगामी 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव झांसी और महोबा के दौरे पर है जहां वे कई चुनावी योजनाओं की सौगात देंगे।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

यह है सीएम अखिलेश का महोबा में कार्यक्रम :

  • सर्वप्रथम सीएम अखिलेश यादव हेलीकाप्टर द्वारा प्रातः 10 बजे महोबा के लिए रवाना होंगे।
  • करीब 10:55 पर वे महोबा के यूनिवर्सल सोलर प्लांट पर बने हैलीपैड पर उतरेंगे।
  • इसके बाद वे 11:00 से 11:10 तक वे यूनिवर्सल सोलर प्लांट का उदघाटन करेंगे।

akhilesh in mahoba

  • 11:15 से 12:15 तक वे महोबा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद 12.30 बजे वे हैलीपैड पहुँच कर झांसी के लिए रवाना होंगे।

यह है सीएम अखिलेश का झाँसी में कार्यक्रम :

  • सीएम अखिलेश यादव का झांसी पहुँचने का समय 1:05 निर्धारित है।
  • दोपहर 01:05 पर अखिलेश यादव आर्मी एवियेशन मैदान पर बने हैलीपैड पर उतरेंगे।
  • इसके बाद कार द्वारा वे राजकीय इंटर कालेज, झांसी के लिए रवाना होंगे।
  • करीब 01:15 पर वे राजकीय इंटर कालेज पहुँच कर वे मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करेंगे।
  • जिला प्रशासन अभी से ही सीएम के आगमन हेतु सुरक्षा में लग गया है।
  • इसके बाद दोपहर 2.30 पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

akhilesh in mahoba

  • इस जनसभा के बाद वे 2.45 पर आर्मी एवियेशन मैदान पर बने हैलीपैड के लिए निकलेंगे।
  • 02.50 पर वे मैदान पहुंचेंगे और 02.55 पर लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
  • करीब शाम 4.10 पर वे वापस राजधानी लखनऊ आ जाएँगे।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें