समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार से समाजवादी विकास रथ यात्रा की शुरुआत की, जिसके तहत उनका काफिला उन्नाव के शुक्लागंज पहुंचा। जहाँ सीएम अखिलेश ने शुक्लागंज के स्टेडियम में रथयात्रा का संबोधन किया।
विकास में समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं:
- उन्नाव पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश ने रथयात्रा के दौरान जनता का संबोधन किया।
- अपने संबोधन में सीएम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनायीं।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, विकास के मुद्दे पर समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं है।
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में कहा कि, सपा ने बिजली के क्षेत्र में भी बहुत काम किया है।
विपक्षी 24 की जगह 26 घंटे बिजली देंगे:
- सीएम अखिलेश ने अपने संबोधन में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, विपक्षी 24 की जगह 26 घंटे बिजली देंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा और बसपा के पास कोई योजना हो तो बताएं।
- सीएम ने आगे कहा कि, भाजपा डिजिटल इंडिया और स्मार्ट सिटी भी भूल गए हैं।
55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं:
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे बताया कि, समाजवादी सरकार 55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पेंशन में अभी तक कोई भी शिकायत नही मिली है।
- इसके बाद सीएम ने कहा कि, समाजवादियों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत काम किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार