उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग समाप्त हुई! मीटिंग के बाद सीएम मीडिया से मुखातिब हुए।
कैबिनेट मीटिंग के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री:
- सीएम अखिलेश यादव ने आज कैबिनेट की मीटिंग ली।
- जिसके बाद उन्होंने मीडिया से मुलाकात की।
- उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, समाजवादी सरकार स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चला रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार सूबे के नौजवानों के लिए रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है।
- मीडिया के सामने उन्होंने उत्तर प्रदेश के सांसदों से यूपी के लिए मदद की अपील करी।
- सीएम ने बताया कि, कर्मचारियों की मांग को स्वीकार कर लिया गया है।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, हमारी सरकार सुनती है और रास्ता निकालती है।
- अनुप्रिया पटेल द्वारा आरक्षण व्यवस्था में समीक्षा की मांग पर उन्होंने कहा कि, आरक्षण का विषय बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है।
- उन्होंने इसी विषय पर आगे कहा कि, आरक्षण के साथ सम्मान भी मिलना चाहिए और आरक्षण के मुद्दे पर बहस अलग तरह की है।
- अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि, अनुमानित समय से कम समय में एक्सप्रेस वे बन रहा है।
- समाजवादी सरकार गांव के लोगों का विकास कर रही है, उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार