उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बुंदेलखंड के दौरे पर हैं और वहां तालाबों की खुदाई के काम का निरीक्षण करेंगे।

चरखारी में करेंगे निरीक्षण:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बुंदेलखंड के दौरे पर हैं।
  • मुख्यमंत्री बुंदेलखंड में चरखारी में जायेंगे।
  • वहां चल रही तालाबों की खुदाई का जायजा लेंगे।
  • उन्हें मेला ग्राउंड में सिंचाई विभाग द्वारा बुंदेलखंड के 100 तालाबों का प्रेजेंटेशन दिखायेंगे।
  • गौरतलब है कि, क़स्बा चरखारी में करीब 8 तालाबों के पुनर्जीवन का काम जोरों शोरों से चल रहा है।
  • तालाबों को गहरा किया जा रहा है और इसका मानक 1 से 2 मीटर रखा है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महोबा पहुंचे:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महोबा पहुंचे, जहाँ वो चरखारी में तालाबों की खुदाई का निरीक्षण करेंगे।
  • इसके अलावा वो यहाँ समीक्षा बैठक करेंगे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव आलोक रंजन भी मौजूद हैं।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महोबा से झाँसी जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने तालाबों का किया निरीक्षण:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महोबा के मलखान तालाब का निरीक्षण किया।
  • महोबा में 150 वर्ष पुराने चंदेलकालीन तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
  • इस दौरान सीएम ने चरखारी में जनसभा को संबोधित किया।
  • उन्होंने तालाबों के निरीक्षण के बाद दीपक सिंघल और उनकी टीम को बधाई दी।
  • उन्होंने कहा कि, “समाजवादी सरकार 100 तालाब खुदवा रही है”।
  • उन्होंने कहा कि, “बुंदेलखंड में पानी का संकट नहीं होने देंगे”।
  • तालाबों की खुदाई के काम पर उन्होंने दीपक सिंघल और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि, “सरकार की मंशा के अनुरूप काम हुआ”।
  • उन्होंने कहा कि, “सरकार गरीबों और किसानों की मदद के लिए हरसंभव कार्य कर रही है”।
  • उन्होंने कहा कि, “बुंदेलखंड के लोग ओलावृष्टि और सूखे से परेशान हैं”।
  • उन्होंने कहा कि, जल संरक्षण बहुत आवश्यक है”।
  • उन्होंने कहा कि, “बुंदेलखंड का जल संकट दूर करने का प्रयास जारी”।
  • उन्होंने कहा कि, “खेतों तक पानी पहुंचाना सरकार का लक्ष्य”।
  • हजारों टैंकर से गांव-गांव तक पानी पहुंचा रहे है।
  • उन्होंने कहा कि, पर्यावरण को लेकर बड़े सवाल हैं, पेड़ कैसे लगेंगे?
  • समाजवादियों ने एक दिन में 15 लाख पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने कहा कि, “हम एक दिन में 5 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनायेंगे”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें