उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने 5 केडी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सूबे के वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
‘गाली प्रकरण’ पर क्या बोले सीएम:
- सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सूबे के वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
- इस दौरान उन्होंने सूबे के ताजा गाली प्रकरण पर अपने विचार व्यक्त किये।
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि, भाजपा नेता दयाशंकर ने जो बयान दिया था, वो गलत था, लेकिन बसपा नेताओं ने ज्यादा गन्दी गालियाँ दीं।
- उन्होंने बसपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, अदब के शहर में भाजपा नेता के जवाब में बसपा नेताओं ने जो बोला और किया वो गलत है।
- उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, सूबे में महिलाओं का सम्मान होना चाहिए।
- उन्होंने ये भी कहा कि, बहुजन समाज पार्टी से जो निकलकर आ रहा है वो पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगा रहा है।
- उन्होंने गाली के मुद्दे मुखर होते हुए कहा कि, बसपा नेताओं ने मंच से अभद्र भाषा बोली है।
सीएम ने की माहौल हल्का करने की कोशिश:
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में गाली प्रकरण पर सुलग रही सूबे की राजनीति से बने माहौल को हल्का करने की कोशिश की।
- उन्होंने कहा कि, बुआ आई तो बाहर ही चप्पल उतारकर आना पड़ेगा।
- उन्होंने ये भी कहा कि, रक्षाबंधन आने वाला है, भाजपा के लोग माफ़ी मांग लें।
- उन्होंने कहा कि, दोनों पार्टियाँ मजबूती से लड़ें सरेंडर न करें, मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, भाजपा के लोग भी बुआ बोल दो, रक्षाबंधन आ रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार