उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वकांक्षी योजना यूपी 100 शनिवार से शुरू हो गयी है, जिससे प्रदेश में बढ़े अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी।
दीप जलाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की यूपी 100 सेवा शनिवार को शुरु हो गयी।
- जिसके तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।
- उनके साथ जेल मंत्री रामूवालिया, राजेंद्र चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे थे।
- कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
देश और प्रदेश का सबसे बड़ा सेंटर:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी 100 सेवा के कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, यूपी 100 देश और प्रदेश का सबसे बड़ा सेंटर है।
- उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस के समय से न पहुँचने की शिकायत थी।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, यूपी 100 से पुलिस समय के अन्दर लोगों तक पहुंचेगी।
- साथ ही अखिलेश यादव ने कमियां और शिकायत दूर करने की बात कही।
- सीएम अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, इस योजना से सरकार ने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, डायल 100 से समय पर पुलिस पहुंचेगी।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, व्यवस्था अच्छी होगी तो विरोधियों को जवाब मिलेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार