उत्तर प्रदेश में आज अखिलेश यादव के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक ली गयी जिसमें मुख्यमंत्री का वेतन बढ़ा दिया गया है।
11 हजार से 40 हजार हुआ वेतन:
- सूबे में आज हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री के वेतन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दे दी गयी है।
- जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वेतन 11 हजार से बढ़ाकर 40 हजार हो गया है।
- इसके अलावा मुख्यमंत्री को विधायक के वेतन के 1 लाख 1 हजार आठ रुपये अलग से मिलेंगे।
- मुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों का वेतन भी अब से 40 हजार हो गया है।
- इसके अलावा स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों और राज्यमंत्रियों ने को वेतन के रूप में 35 हजार मिलेंगे।
- गौरतलब है कि, आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।
अन्य मुख्यमंत्रियों से तुलनात्मक स्तर पर काफी काम वेतन:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वेतन आज 11 हजार से बढ़कर 40 हजार हो गया है।
- हालाँकि, देश के अन्य राज्यों से तुलनात्मक स्तर पर यह अभी भी काफी कम है।
- देश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सबसे ज्यादा वेतन के साथ पहले नंबर पर हैं, उनका वेतन करीब ढाई लाख रूपये महीना है।
- वहीँ देश में सबसे कम वेतन पाने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिन्हें हर महीने करीब 8 हजार रुपये का वेतन मिलता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार