उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर बुधवार को विधानसभा के तिलक हॉल में बैठक का आयोजन किया गया था।
कानून-व्यवस्था से सम्बंधित सभी अधिकारी रहे मौजूद:
- उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बुधवार को राजधानी लखनऊ में बैठक बुलाई गयी थी।
- यह बैठक विधानसभा के तिलक हॉल में आयोजित की गयी थी।
- जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव समेत समस्त डीएम, एसपी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
- बैठक में उन सभी अधिकारियों को शामिल किया गया था, जो सूबे की कानून-व्यवस्था से जुड़े हुए हैं।
- बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी अधिकारियों की क्लास ली।
- साथ ही जनता से समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया।
अपराध पर बरतेंगे पूरी सख्ती, जिम्मेदारी डीएम, एसपी की:
- कानून-व्यवस्था पर बैठक में अपने संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि, अपराध पर पूरी सख्ती बरतेंगे।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, अब जिम्मेदारी डीएम और एस पी की होगी।
- अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, कानून-व्यवस्था पर ढील नहीं दी जाएगी, भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर और सख्ती करेंगे।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, पुलिसकर्मी जनता से अच्छा व्यवहार करें।
- उन्होंने कहा कि, साढ़े 4 साल छूट दी पर अब सख्ती होगी।
- सभी अधिकारियों को लताड़ते हुए उन्होंने कहा कि, महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध रोकें।
- साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, डायल 100 से यूपी की कानून-व्यवस्था से सुधार होगा।
- अखिलेश यादव ने अधिकारियों से सख्त होते हुए कहा कि, सब पता है, कहाँ क्या चल रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, कानून-व्यवस्था के बारे में परसेप्शन ठीक करें, कोई मुख्यमंत्री इतने मौके नहीं देता है।
- बैठक में अखिलेश यादव ने निराश होते हुए कहा कि, अब रिजल्ट दीजिये, अफसरों पर जो भी कार्रवाई की वो पूरी जांच के बाद ही की।
- सीएम अखिलेश ने ये तक कहा कि, पुलिस का काम अच्छा नहीं करना था तो, वर्दी क्यों पहनी?
- उन्होंने आगे कहा कि, विकास और कानून-व्यवस्था एक-दूसरे से जुड़े हैं।
- साथ ही उन्होंने अफसरों से कहा कि, फील्ड में निकलें, जनता की सुनें और क्राइम कण्ट्रोल करें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार