उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की गति को भी बढ़ा दिया है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए लगातार चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। गौरतलब है कि, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा के संबोधन के लिए गाजीपुर पहुंचे थे, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 18 नवम्बर को सूबे के 3 जिलों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी:

  • सूबे में विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव की धमक सुनाई दे गयी है।
  • जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार की गति को बढ़ा दिया है।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए लगातार एक के बाद एक चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
  • शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 जिलों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दोपहर 12 बजे मुजफ्फरनगर जिले में पहुंचेंगे।
  • जहाँ शहर के GIC मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • मुजफ्फरनगर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ जिले में पहुंचेंगे।
  • जहाँ 1.40 बजे मुख्यमंत्री योगी जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीसरी जनसभा गाजियाबाद में आयोजित की गयी है।
  • जहाँ 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें