उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण के बाद ही अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की प्रेजेंटेशन बनाने को कहा था। प्रेजेंटेशन देखने की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी बीते 3 अप्रैल से कर चुके हैं। इसी क्रम में शनिवार 22 अप्रैल को भी मुख्यमंत्री योगी विभागों की प्रेजेंटेशन देखेंगे।

आज 4 विभागों की प्रेजेंटेशन देखेंगे मुख्यमंत्री योगी:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते 3 अप्रैल से विभागों की प्रेजेंटेशन देखने का काम शुरू कर चुके हैं।
  • जिसके आदेश मुख्यमंत्री योगी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिए थे।
  • इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी 4 विभागों की प्रेजेंटेशन देखेंगे।
  • प्रेजेंटेशन के दौरान सम्बंधित विभागों के अधिकारी, प्रमुख सचिव और मंत्री मौजूद रहेंगे।
  • इसके साथ ही प्रेजेंटेशन में मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी मौजूद रहेंगे।
  • वहीँ मुख्यमंत्री योगी के साथ सूबे के दोनों उप-मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इन विभागों की होगी प्रेजेंटेशन:

  • शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 विभागों की प्रेजेंटेशन देखेंगे।
  • जिनमें ग्राम विकास विभाग,
  • समग्र ग्राम विकास विभाग,
  • सहकारिता विभाग,
  • कृषि विभाग का प्रेजेंटेशन होगा।
  • सभी विभागों को प्रेजेंटेशन के लिए 25 से 45 मिनट तक का समय दिया जायेगा।
  • प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम शाम 6 बजे एनेक्सी में आयोजित किया जायेगा।
  • गौरतलब है कि, शुक्रवार 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी के सामने 7 विभागों का प्रेजेंटेशन हुआ था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें