उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना कार्यभार संभालते ही सभी विभागों के अधिकारियों से अपनी-अपनी प्रेजेंटेशन बनाने को कहा था। जिसके तहत प्रेजेंटेशन देखने का सिलसिला मुख्यमंत्री योगी शुरू कर चुके हैं। इसी क्रम में गुरुवार 6 अप्रैल को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेजेंटेशन देखेंगे।

औद्योगिक विभाग का होगा प्रेजेंटेशन:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार का काम संभालते ही सभी विभागों को प्रेजेंटेशन बनाने के आदेश जारी किये थे।
  • जिसके तहत प्रेजेंटेशन देखने की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं।
  • इसी क्रम में गुरुवार को भी प्रेजेंटेशन का कार्यकम रखा गया है।
  • गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औद्योगिक विभाग की प्रेजेंटेशन देखेंगे।
  • CM योगी अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग,
  • खादी एवं ग्रामोद्योग, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की बैठक भी लेंगे।

3 अप्रैल से शुरू हुआ था प्रेजेंटेशन:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागों के प्रेजेंटेशन बनाने का आदेश जारी किया था।
  • जिसकी शुरुआत 3 अप्रैल से हो चुकी है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 अप्रैल को शिक्षा विभाग की प्रेजेंटेशन देखी थी।
  • देर रात तक चली प्रेजेंटेशन के बाद उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए थे।

कब किस विभाग की होगी प्रेजेंटेशन:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों से अपनी प्रेजेंटेशन बनाने के लिए कही थी।
  • जिसके तहत विभागों ने प्रेजेंटेशन तैयार कर ली है, जिन्हें मुख्यमंत्री आगामी तारीखों में देखेंगे।
  • औद्योगिक विभाग- 6 अप्रैल,
  • कृषि विभाग- 7 अप्रैल,
  • लोक निर्माण विभाग- 8 अप्रैल,
  • समाज कल्याण विभाग- 10 अप्रैल,
  • सचिवालय प्रशासन- 12 अप्रैल,
  • पंचायतीराज- 13 अप्रैल,
  • स्वास्थ्य विभाग- 15 अप्रैल,
  • आबकारी और खनन विभाग- 18 अप्रैल,
  • गृह और सतर्कता विभाग- 19 अप्रैल को प्रेजेंटेशन होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें