Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

विधान सभा में लगाई जाएगी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊँची प्रतिमा – सीएम योगी

Atal Bihari Vajpayee 95th Birth Anniversary Celebration in Lucknow

Atal Bihari Vajpayee 95th Birth Anniversary Celebration in Lucknow

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 95वें जन्मदिन पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विजय घाट पर बनी समाधि ‘सदैव अटल’ पर जाकर पुष्प अर्पित किए। समाधि को ‘सदैव अटल’ नाम दिया गया है। समाधि पर लोग उनकी प्रमुख रचनाओं को भी देख सकेंगे।पीएम मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य अमित शाह ने भी अटल की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। अटल को याद करने वालों में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी शामिल रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंचकर अटल बिहारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बता दें कि मनमोहन सिंह की अगवानी के लिए खुद अमित शाह पहुंचे और फिर उन्हें अटल की समाधि तक लेकर आए।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभावन परिसर में स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर डॉ. संयुक्ता भाटिया, कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा, सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी और नेतागणों ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। अटल जी की याद में लोक भवन में महानायक-अटल विषय पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचारगोष्ठी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो . एसपी सिंह सहित तमाम नेता और मंत्री भी उपस्थित रहे।

विचार गोष्टी को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। मुख्यमंत्री अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले अटल जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि अटल जी का यूपी से अटूट सम्बंध है। अटल जी सभी तबके के नेता थे। अटल जी ने बलरामपुर से शुरुआत की थी। वह लखनऊ से सांसद रहे थे। मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों ने उनसे बहुत कुछ सीखा। अटल जी के नाम कई योजनाएं हैं। सीएम ने कहा कि अभी खाने का संकट देश के अंदर नहीं। 90 के दशक में खाने का संकट था। कई योजनाओं से सस्ता खाना मिल रहा है। अटल जी ने समाज के हर तबके के लिए काम किया। अटल जी ने देश के लिए काम किया। अटल जी आने वाले कालखंड में रहेंगे। अटल जी ने सुशासन की नींव रखी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने APL, BPL राशन कार्ड शुरु किया था। अन्नपूर्णा योजना अटल जी के समय आई। उन्होंने राजनीति को विश्वास का प्रतीक बनाया।श्यामा प्रसाद से अटल जी ने राजनीति सीखी। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय के सानिध्य में राजनीति की। देह छोड़ने के बाद भी अटल जी का सम्मान पूरे देश में किया जा रहा है। अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। सीएम ने कहा कि लोकभवन में 21 मीटर ऊँची अटल जी की प्रतिमा लगेगी। हमारी सरकार ने 3.5 करोड़ परिवारों को राशन कार्ड दिया है। आयुष्मान योजना में 6 करोड़ परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। गरीबों को इलाज का खर्च सरकार देगी ।मुख्यमंत्री ने खा हर विधवा को पेंशन की बात हमारी सरकार ने की।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

वीडियोः विश्व जनसंख्या दिवस पर 5 करोड़ पौधे लगने का अधिकारियों ने यूं मनाया जश्न

Rupesh Rawat
9 years ago

वाराणसी: मेयर मृदुला जायसवाल ने संस्कृत में ली शपथ

Kamal Tiwari
7 years ago

मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों और जूनियर डॉक्टरों के बीच बवाल, फोर्स तैनात

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version