उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किसानों के सुविधा के लिए भी काम करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत सूबे में किसानों की फसल के क्रय और क्रय केन्द्रों को लेकर गुरुवार 23 मार्च को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आदेश जारी किये हैं।
फसल खरीद को सुनिश्चित किया जाये:
- उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित राज्य सरकार सूबे में सोमवार से सक्रिय हो चुकी है।
- जिसके तहत सूबे में एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।
- ये सभी फैसले कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा आदि मामलों से जुड़े हुए हैं।
- इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किसानों की फसल क्रय को लेकर आदेश जारी किये हैं।
- जिसमें मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि, सभी क्रय केन्द्रों पर किसानों से गेहूं खरीद कर को सुनिश्चित किया जाये।
- साथ ही सीएम योगी ने आदेश दिया कि, क्रय केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन जिम्मेदारी ले।
- गौरतलब है कि, यह सभी आदेश मुख्यमंत्री योगी ने मुख्य सचिव राहुल भटनागर को दिए हैं।
सुबह हजरतगंज कोतवाली का किया था निरीक्षण:
- गुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ स्थित हजरतगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण किया था।
- जिस दौरान उन्होंने फरियादियों को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी किये थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार