उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं, गौरतलब है कि, सूबे में निकाय चुनाव तीन चरणों में होगा जिसकी सभी तैयारियां चुनाव आयोग द्वारा कर ली गयी हैं, वहीँ सूबे के राजनैतिक दलों ने भी चुनाव के तहत अपने प्रचार अभियान को गति दे दी है, इसी क्रम में भाजपा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बस्ती, आजमगढ़ और देवरिया जिले के दौरे पर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखधाम मंदिर में रात्रि विश्राम किया था। शुक्रवार 17 नवम्बर को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव के तहत प्रचार अभियान के लिए निकलेंगे।
गाजीपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:
- सूबे के विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव की धमक सुनाई दे गयी है।
- जिसके साथ ही सूबे में राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को भी बढ़ा दिया है।
- इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजीपुर के दौरे पर जायेंगे।
- जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे।
- इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।
गाजीपुर से दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजीपुर के दौरे पर जा रहे हैं।
- जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
- गाजीपुर के बाद मुख्यमंत्री योगी बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
- जहाँ से मुख्यमंत्री योगी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार और रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार